रुड़की बुलेटिन के पत्रकार अनवर राणा को मिला 10 करोड़ का नोटिस

रुड़की बुलेटिन के पत्रकार अनवर राणा ने बताया कि उनके द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार को लेकर तत्थो  के आधार पर खबरें प्रकाशित की गई है।जिसके बाद पत्रकार अनवर राणा को 5-5 करोड़ के दो नोटिस भेजे गए हैं। 

जिस पर पत्रकारों से बात करते हुए अनवर राणा ने  कहा की   उमेश कुमार विधायक  होने के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार भी हैं इसलिए मामला पारिवारिक भी है अगर उन्हें मेरी खबरो से कौई नाराजगी थी तो  नोटिस भेजने से पहले उमेश कुमार को एक बार मुझसे बात करनी चाहिए थी चाहे वह खुद बात करते या किसी और के जरिए से बात करते मामला आपस में बात करके ही निपट जाता। 

इस पूरे  मामले पर  पूर्व खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुमारी देवयानी का कहना है की निष्पक्ष पत्रकारिता होनी चाहिए चाहे वह हमारे खिलाफ हो या किसी और के अगर कोई निष्पक्ष पत्रकारिता करता है तो क्या उसे नोटिस दिया जाएगा 

 

 

Advertisement