Breking गाड़ियों का जाम तो आपने देखा ही अब देखिए उत्तराखंड में लोगों का जाम

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

चारधाम यात्रा को लेकर अच्छी खबर है और यात्रीयों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
यमुनोत्री और गंगोत्री में यात्रीयों की बढती संख्या को देखते हुये यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर लगा जाम लग रहा है,बतादें की यमुनोत्री धाम मे 167928और गंगोत्री धाम में 184512 यात्रीयों ने सोमवार तक दर्शन कर लिये थे।
यमुनोत्री धाम की यदि हम बात करें तो यहां आय दिन पैदल मार्ग पर जाम लगता है जिससे पैदल चल रहे यात्रीयों को भारी परेशानी होती है,यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सबसे अधिक खराब स्थिति भंडेली गाड़ और भैरव घाटी सहित अन्य जगहों की भी है जहां बेहद परेशानी का सामना करना होता है।
पैदल मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षाकर्मीयों की भी व्यवस्था चपे चपे पर है लेकिन जाम लगने से पुलिस भी नाकाम साबित होती है क्योंकि स्थिति ही ऐसी है कि नीचे से और उपर से घोडे़,खच्चर,डंडी,कंडी,पैदल यात्री जब चलतें हैं तो तब स्थिति बेहद डरवानी हो जाती है।
यमुनोत्री धाम की दूरी तो महज 5किमी है लेकिन यात्रा का सफर जरा कठीन है

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments