World Cup 2023:भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा कर विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

ख़बर शेयर करें -

भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को वानखेडे स्टेडियम में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप-2023 के मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से हराया है। भारत ने ये मैच 302 रनों से जीता।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए।विराट कोहली ने 88, शुभमन गिल ने 92 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए।

🔹श्रीलंका 55 रनों पर ढेर 

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड voter list में आपत्तियों का अनोखा मामला: एक ही नाम से दर्ज हुईं 150 से ज्यादा आपत्तियां

श्रीलंकाई टीम इस स्कोर के सामने टिक नहीं सकी और 19.4 ओवरों में महज 55 रनों पर ढेर हो गई।भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने तीन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में शुरू होंगे AI कोर्स: आईआईटी मद्रास के सहयोग से छात्रों को मिलेगी टेक ट्रेनिंग

🔹भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

20वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मधुशंका को आउट कर श्रीलंका को 55 रनों पर ढेर कर दिया और इसी के साथ भारत ने ये मैच 302 रनों से जीता।भारत ने इसी के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है।