देहरादून राजधानी पुल को लेकर कांग्रेस का हमला सुनिये क्या कहा करन महरा ने

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून राजधानी देहरादून से जौलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग में बने पुल का एक हिस्सा टूटने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पुल का हिस्सा टूटने के बाद पुलिस ने यहां तुरंत आवाजाही रोक दी।

 

 

 

भोपालपानी में आठ करोड़ की लागत से 2018 में पुल बना था और पुल में उद्घाटन से पहले ही दरारें आ गईं थी। देहरादून – थानो रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था और अब उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। फिलहाल कोई जन हानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

 

 

 

भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी। इस पूरे मामले में अब कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है और कांग्रेस के हमले के जवाब में बीजेपी ने सफाई देते हुए कांग्रेस पर अटैक किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *