Almora News भावना जोशी के जिला बार का उपाध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत

ख़बर शेयर करें -

भावना जोशी के जिला बार का उपाध्यक्ष बनने पर हुआ स्वागत
महिला समिति की बैठक संपन्न
अल्मोड़ा। महिला समिति की शनिवार को हुई बैठक में जिला बार की उपाध्यक्ष चुनी गई भावना जोशी का स्वागत किया गया। भावना जोशी समिति की उपाध्यक्ष भी हैं। हाल में हुए जिला बार के चुनाव में उन्होंने सीधे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की है। बैठक की  
अध्यक्षता करते हुए समिति की अध्यक्ष तारा पंत ने कहा कि समिति के लिए यह बहुत हर्ष का विषय है। समिति की उपाध्यक्ष भावना ने प्रतिष्ठित बार में उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने समिति की ओर से उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि भावना जोशी जिला बार में मिले दायित्व का सही प्रकार से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि समिति की स्थापना में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभा पांडे व मनोरमा बिष्ट इनमें शामिल रहीं हैं। समिति की वरिष्ठ सदस्य गंगा पांडे ने भी भावना की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। जया जोशी ने उनकी उपलब्धि को समिति के लिए गौरव का विषय बताया। तारा जीना ने माला पहना कर भावना का स्वागत किया। कहा कि उनकी जीत से समिति गौरवाविंत महसूस कर रही है। अन्य वक्ताओं ने भी भावना जोशी को मिली सफलता के लिए बधाई दी। एड भावना जोशी  ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमला जोशी मंजू पंत दया जोशी कंचना वर्मा लक्षमी बिष्ट अनीता बजाज जानकी कांडपाल रोहिणी पंत मंजू मठपाल आदि मौजूद रहे।
फोटोः