ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने से दिन का पारा फिर सामान्य से अधिक पहुंच गया है। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम होने के कारण सुबह-शाम कंपकंपी छूट रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की आशंका है। शुक्रवार से प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। जिससे चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछारों के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News: मुख्यमंत्री के आदर्श चम्पावत के विजन को मिली नई गति, देवीधुरा में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली भारत सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति

🌸सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी

देहरादून में बुधवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिनभर में धूप खिली और पारे में इजाफा दर्ज किया गया। हालांकि, शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से ही आसपास के इलाकों में सर्दी का सितम है। मैदानी क्षेत्रों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। शुक्रवार और शनिवार को चोटियों पर हिमपात और कहीं-कहीं बौछारों की आशंका है। जिससे पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गिरचोला ग्राम पंचायत में कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, 25 लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *