Weather Update :उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा,मौसम विभाग ने इन जिलों में किया बारिश का येलाे अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णाचट्टी में यमुना नदी के कटाव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

💠बारिश के बाद मलबा आने से 146 मार्ग बंद

बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से 146 मार्ग बंद हो गए। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में 15, उत्तरकाशी में 4, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 11, देहरादून में 18, अल्मोड़ा में 4, पिथौरागढ़ में 22, चंपावत में 2, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 12, चमोली में 37 और टिहरी जिले में 17 मार्ग बंद हैं। देहरादून के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में भी जगह-जगह मलबा आया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड में डेढ़ दशक में 26% बढ़ी आबादी, मकानों की संख्या में 33 फीसदी का उछाल

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *