Weather Update :उत्तराखंड में बदला मौसम, सुबह शाम गिर रहे पाले से करना पड़ा है दिक्कतों का सामना

ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह शाम गिर रहे पाले के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

💠रात के समय इसमें दो से तीन डिग्री की और गिरावट आई है। 

जागेश्वर धाम में पौधों पर पड़ी ओस की बूंद जमकर बर्फ में तब्दील हो चुकी है। पौधे शीशे के भीतर बंद नजर आ रहे हैं। धाम के पास बहने वाली जटागंगा नदी का पानी भी किनारों पर जमने लगा है। तापमान माइनस में पहुंचने से नलों में पानी जमने लगा है और पाइप फटने लगे हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही पुजारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल, अल्मोड़ा के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने बताया कि जागेश्वर में तापमान में और भी गिरावट आएगी।

पारे का हाल (डिग्री सेल्सियस)

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा वीपीकेएस पहुंचे आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक डॉ. स्वपन कुमार दत्ता, शोध गतिविधियों की की समीक्षा

जिला अधिकतम न्यूनतम

चंपावत 13 07

पिथौरागढ़ 24.4 9.2

रुद्रपुर 22.1 4.5

अल्मोड़ा 17 04

बागेश्वर 20 05

नैनीताल 13 05

💠अल्मोड़ा जिले में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  गूंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 आयोजित, सीएम धामी ने धावकों का बढ़ाया उत्साह

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह धूप खिली रही अपराह्न बाद हल्के बादल रहे अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Advertisement