ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क है और पारे में भी लगातार इजाफा हो रहा है। जिससे दिन में तपिश बढ़ गई है और माघ में ही चैत्र जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है और पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की धुंध व कोहरे का भी प्रभाव रहा। जिससे सुबह और शाम को ठिठुरन बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर किया प्रतिभाग विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

हालांकि, दिन में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई और पारा भी सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। दून में न्यूनतम तापमान सामान्य रिकार्ड किया गया, जबकि ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक हैं।

ऐसे में कई क्षेत्रों में ठंड हल्की हो गई है। ऊधमसिंह नगर और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान लगभग बराबर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में भी आसमान साफ रहने और पारा सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इसके बाद आगामी सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।

🌸शहर, अधिकतम, न्यूनतम

🌸देहरादून, 25.9, 8.7

🌸ऊधमसिंह नगर, 19.4, 6.5

🌸मुक्तेश्वर, 19.1, 5.3

🌸नई टिहरी, 18.3, 4.9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *