ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चटक धूप खिलने से पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के तापमान में इजाफा हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और कड़ाके की ठंड परेशानी बढ़ा सकती है।

🌸मंगलवार को उधम सिंह नगर में घने कोहरे के कारण शीत दिवस की स्थिति रही।

वही मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक शुष्क मौसम ने तापमान बढ़ाया हुआ है।

चटक धूप खिलने की वजह से दिन के समय ठंड से राहत मिल रही है। मंगलवार को देहरादून सहितआसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही लेकिन थोड़ी ही देर बाद चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​जागेश्वर विधानसभा: डोल मंडल में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 'अंत्योदय से विकसित भारत' का दिया मंत्र

जबकि पर्वतीय क्षेत्र में भी दिन का पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण हवाई सेवाएं भी लगातार प्रभावित हो रही है। विभिन्न राज्यों से देहरादून आने वाली 6 फ्लाइट मंगलवार को भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षदों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की पहल,स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

उधर मुख्य सचिव ने सभी जिला अधिकारियों को शीत लहर से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में खाद्य आपूर्ति, पेयजल और ईंधन का मार्च अंत तक के लिए पर्याप्त मात्रा में भंडारण करने के निर्देश भी दिए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा जा सकता है। खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *