ख़बर शेयर करें -

आज उत्तराखंड का मौसम सुहाना रहने वाला है। मतदान करने वालों को राहत रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ ​अल्मोड़ा: धारकीतुनी में टीन शेड की दीवार ढहने से दो नेपाली युवकों की दबकर दर्दनाक मौत, प्रशासन मौके पर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 अप्रैल को प्रदेश भर के सभी जिलों में बादल छाए रहने और झोंकेदार हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। देहरादून जिले के तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 33 और न्यूननतम तापमाप 20 डिग्री रहने के आसार हैं। जबकि 20 अप्रैल से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 13 ग्लेशियर झीलों पर मंडराया संकट: नेपाल त्रासदी के बाद अलर्ट, बजट के बाद भी तकनीकी चुनौतियों में अटका सुरक्षा तंत्र

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा धूप निकलेगी दोपहर बदल के बादल छा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *