Weather Update :इस सप्ताह उत्तराखंड का मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना,सुबह-शाम के तापमान में आ सकती है कमी

ख़बर शेयर करें -

मैदान में धूप खिली रह सकती है जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं।

जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।

बीते शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चारधाम में भी मौसम खुला रहा।

💠दून का अधितकम तापमान 29.3 डिग्री रहा

दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:उत्तराखंड में मौसम का 'ऑरेंज अलर्ट': भारी बारिश और हिमपात की चेतावनी, चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 09.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

💠सुबह-शाम के तापमान में आ सकती है कमी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, इस सप्ताह मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। दोपहर के समय तापमान चढ़ेगा, वहीं सुबह व शाम के तापमान में कमी आ सकती है। पहाड़ के पांच जनपदों में वर्षा होने और बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:NEET परीक्षा रद्द होना युवाओं के सपनों की हत्या, सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस: गोपाल भट्ट

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते रविवार सुबह से धूप खिली रही परंतु अपराहन बाद आसमान में बादल छा गए, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा अपराहन बाद आशिक बादल छाएंगे।