Weather Update :नए साल में देखने को मिलेगा मौसम में बदलाव,पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी से मैदान तक बढ़ेगी ठंड

0
ख़बर शेयर करें -

आने वाले नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

💠हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 26 से 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महा-मॉकड्रिल, अल्मोड़ा में परखी गई आपदा की तैयारियां

हालांकि, सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। बताया, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 24.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16 और न्यू टिहरी के तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का धामी सरकार पर हमला; बद्रीनाथ धाम मामले में अधिकारी को हटाने की मांग

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते सोमवार मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *