ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में आज बुधवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदादेवी मेले की आड़ में बाहरी लोगों को बाजार लगाने देने के आरोप निराधार: मनोज वर्मा

💠मसूरी में हुई झमाझम बारिश

पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के साथ ही घना कोहरा छाया रहा। तेज बारिश होने से मालरोड सहित पर्यटक स्थलों में घूम रहे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड बाढ़: 12 दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद हवलदार पंकज का पार्थिव शरीर बरामद, पिथौरागढ़ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी वर्षा की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *