Weather Update :पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी आज भी आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों में भी आज (शनिवार) आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर में मौसम खराब होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र की ओर से इन जिलों में 80 किलोमीटर की तेजी से आंधी-तूफान चलने के आसार हैं। हालांकि अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झक्कड़ चलने के आसार है। उधर बीते दो दिनों से बदले मौसम के चलते शुक्रवार को भी तापमान में कमी दर्ज की गई। जिसके चलते गर्मी का अहसास कम हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एलपीजी आपूर्ति पर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने दिए कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा परंतु अपराह्न बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज हवाएं और बारिश हुई अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा चलेगी वर्षा के साथ ओलावृष्टि के अासार है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट के कूपी बेंड के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, पीएनबी हेड कैशियर की मौके पर ही मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *