ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है।     बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर नजर आने लगा है।

💠मैदानी इलाकों में पहाड़ की बारिश व बर्फ का असर सुबह शाम दिख रहा है।

मैदानों में दिन में मौसम साफ होने से गुनगुनी धूप का मजा आने लगा है। जो कि थोड़ी देर ही सहन हो पा रही है, जबकि रात में ठंड का असर होने लगा है। आज गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की वजह से सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है। जिससे ठिठुरन होने लगी है।

💠ऊंची चोटियों पर बारिश की संभावना

पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर बारिश की संभावना है जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी हो सकती है। पहाड़ों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं, जबकि दिन के समय चटक धूप होने के कारण सामान्य कपड़ों में लोग नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :राज्य में सभी उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर निःशुल्क लगाए जाएंगे नए स्मार्ट मीटर

💠बदलते मौसम से ​बढ़ी शिकायतें

मैदानी इलाकों में दिन में टी शर्ट तो सुबह शाम हल्के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। इस बीच बदलते मौसम से जुकाम,बुखार और अन्य ​शिकायतों को लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

💠शीतकालीन प्रवास के लिए लौट रहे ग्रामीण

चमोली की सीमांत नीति घाटी के साथ ही द्रोणागिरी और कागा गांव से ग्रामीणों ने निचले क्षेत्रों के लिए प्रवास करना शुरू हो गया है। नीति और माना घाटी में सर्दियों में कड़ाके की ठंड पड़ती है और गांव बर्फ से ढक जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण शीतकालीन प्रवास के लिए दूसरे क्षेत्रों में चले जाते हैं। दीपावली से पहले घाटी के आठ गांव भी खाली हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

💠दीपावली तक रौनक

गर्मी शुरू होने के बाद ये लोग अपने गांव में वापस लौट आएंगे। उधर मुखबा,हर्षिल घाटी दीपावली तक रौनक रहेगी। गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते ही घाटियां खाली होने लगेगी। इसके बाद पूरा क्षेत्र बर्फबारी से ढ़कना शुरू हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार दीपावली तक काफी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा छाए रहेगी, सुबह शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *