Weather Update :उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण बढा तापमान,कई अन्य मैदानी इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को कर गया पार

0
ख़बर शेयर करें -

दून समेत अधिकांश मैदानी इलाकों में धूप तीखी हो गई। तेज धूप से तापमान बढ़ गया और गर्मी सताने लगी। दून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

💠कई अन्य मैदानी इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में गरजे कांग्रेसी दिग्गज; चारधाम कुप्रबंधन और अंकिता भंडारी केस को लेकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

💠दिन में गर्मी ने पसीना छुड़ाया 

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ गया है। अधिकांश इलाकों में दिन में गर्मी ने पसीना छुड़ाया। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान जताया है.

4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: कांग्रेस जनसभा से लौट रहे नेताओं की कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 34.8, 18.4

उधम सिंह नगर, 36.0, 16.1

मुक्तेश्वर, 20.4, 10.5

नई टेहरी, 24.0, 11.9

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *