ख़बर शेयर करें -

उत्तर भारत में शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम ठंडा बना रहा। पहाड़ों में जहां हल्का हिमपात हुआ है। वहीं, दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है।

💠अगले 48 घंटे में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में ओलावृष्टि व वर्षा के साथ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तराखंड के लिए किया बड़ा ऐलान,भूस्खलन और बादल फटने की वजह से होने वाली आपदा में वित्तीय सहायता देने का ऐलान

💠उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हिमपात

उत्तराखंड के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में रविवार को वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है।

विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। 4000 मीटर से अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News :अल्मोडा मेडिकल कालेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार एवं आन्दोलनरत कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करने की मांगों को लेकर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्राचार्य कक्ष के बाहर दिया धरना,किया जोरदार प्रदर्शन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा धूप खीली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे दोपहर बाद तेज हवाए चलेंगी वर्षा के भी आसार बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *