उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच शाम को बारिश ने कुछ राहत पहुंचाई है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा

इससे पहले शुक्रवार को पारे ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शाम को मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ कुछ देर बारिश हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर दोपहर बाद वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, DM ने 651 पोलिंग बूथों पर न्यूनतम सुविधाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

💠गर्मी का कहर चरम पर 

दून में इस बार गर्मी का कहर चरम पर है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से आमजन हल्कान हैं। चटख धूप के बीच पारा उच्चतम स्तर पर पहुंचा हुआ है। हालांकि, शनिवार को जून के पहले दिन शाम को आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला और कुछ देर बारिश हुई। इस बार मई में दून में सामान्य से 83 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिन में दून में हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान बताया है। आज भी मैदानों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में गरज व चमक के साथ झोंकेदार हवा और मध्यम से तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना' के तहत बद्रीनाथ धाम के लिए 30 श्रद्धालुओं का दल रवाना

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे वर्षा की भी संभावना है।

Advertisement