Weather Update :उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी,मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। इसे देखते हुए नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

💠आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

उत्तराखंड में आज 21 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 27.46 और न्यूनतम तापमान 20.09 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 76% दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और अल्मोड़ा में भारी-बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इसके साथ लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 25 नहीं, 35 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ-रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे सायंकाल वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *