ख़बर शेयर करें -

पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि अभी धूप खिली है, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:भाकृअनुप-VPKAS अल्मोड़ा मनाएगा 103वां स्थापना दिवस: 25 फसलों की 204 किस्में विकसित कर पर्वतीय कृषि में रचा इतिहास

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते मैदान और पहाड़ के मौसम में अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह रही कि सोमवार को मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। जबकि, पर्वतीय इलाकों में धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक के साथ 24.2 और रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव से तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: मानसून की तैयारियों को लेकर 2 जुलाई को 6 स्थानों पर होगी मॉक ड्रिल

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *