Weather Update :पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह देर तक कोहरा छाने से बढी लोगों की मुश्किलें,सुबह-शाम पर रही कड़ाके की ठंड

0
ख़बर शेयर करें -

दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में अल्मोड़ा में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धूप खिलने के बाद भी तापमान में गिरावट का दौर जारी है। वहीं, सुबह देर तक घाटी क्षेत्र में कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

💠इन दिनों ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। 

धूप खिलने के बाद भी तापमान में बढ़ोतरी नहीं होने से सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से अब भी मौसम सुहावना बना है। मौसम साफ होने से लोगों घरों की छतों में बैठकर धूप का आंनद ले रहे हैं। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, लगातार बढ़ रही ठंड से सबसे अधिक दिक्कतें बुजुर्ग और दमा रोग से ग्रस्त लोगों को हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:कौसानी होटल एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से सर्किट हाउस में की भेंट, श्री बी.डी. जोशी के जीवन पर लिखी पुस्तक का राजभवन से होगा विमोचन

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *