Weather Update :आसमानी आफत से राहत नहीं, सभी जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव लगातार बना हुआ है।

💠उत्तराखंड में आज का मौसम-

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आज भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पौड़ी जिले में आज शनिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की है। इन जिलों में विशेष एहतिहात बरतने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को सचेत किया गया है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मतदेय स्थलों के मानकीकरण और संशोधन पर बैठक, 27 अक्टूबर तक मांगी आपत्तियां व सुझाव

अल्मोड़ा जिले में मौसम में बदलाव जारी है। बीते शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे धूप रही। आज भारी बारिश के आसार हैं.

Advertisement