Weather Update :उत्तराखंड में बारिश को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, 9 और 10 जनवरी को इन जिलों के लिए हुआ अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें दिसंबर महीने से ही प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का इंतजार किया जा रहा था किंतु, मौसम शुष्क बना हुआ है। आपको बता दें मौसम विभाग की ओर से ऐसा पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 जनवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विभाग की तरफ से नौ जनवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड तक भी इसका असर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में नौ और दस जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक: "बजट सत्र से पहले धामी कैबिनेट की बैठक आज, UCC संशोधन समेत कई अहम विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी।"

साथ ही ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में पांच दिनों तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सवेरे व शाम के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:स्लग- भारत - जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास "धर्मा गार्डियन" का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही और मौसम साफ बना रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *