ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा था लेकिन अब मौसम फिर से शुष्क हो गया है. शनिवार को उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने पहले ही इस बदलाव की भविष्यवाणी कर दी थी.

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई लेकिन आज (रविवार) से पूरे राज्य में मौसम साफ और शुष्क बना रहने का अनुमान है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों में बीते शनिवार को हल्की बारिश देखने को मिली लेकिन अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा.

उन्होंने कहा कि देहरादून में शनिवार को दिनभर धूप खिली रही लेकिन शाम होते-होते बादल उमड़ने लगे. हालांकि आज यानी रविवार को देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में आसमान पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:रेड क्रॉस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,नगर की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

🌸देहरादून का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियसमौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण राज्य का मौसम प्रभावित हो रहा था लेकिन अब मौसम स्थिर हो गया है. शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम 4.4 डिग्री सेल्सियस जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की बात करें, तो शनिवार को देहरादून का AQI 63 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: 8 मई से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा, ₹35 हजार से शुरू है किराया

🌸एहतियात बरतने की जरूरतमौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क ही रहेगा. हालांकि सुबह और रात के समय ठंडक बरकरार रहेगी. ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है. वहीं दिन में धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. अगर आप देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल या मसूरी जैसी जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अगले कुछ दिन मौसम आपके लिए अनुकूल रहेंगे. हल्की ठंड के बीच दिन में धूप का मजा लेने का यह सही समय है.

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *