Weather Update :अगले तीन दिन तक भारी बारिश चेतावनी इन जिलों में किया अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

💠वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा में धर्म जागरण शोभायात्रा की धूम: 'निस्वार्थ सेवा और माता-पिता का आदर ही सच्ची ईश्वर भक्ति' — महात्मा सत्यबोधानंद*

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का सफर या 'देसी जुगाड़'? उत्तरकाशी में बह गई सड़क, तो JCB के पंजे में बैठकर उफनता नाला पार करने को मजबूर हुए लोग!

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में बीते सोमवार सुबह से आसमान में बदल गिरे हुए थे अपराह्न बाद झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार  है।