Weather Update :गर्म हवाओं के कारण अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान पहुंचा 30 डिग्री सेल्सियस,लोग घरों में रहने को मजबूर

0
ख़बर शेयर करें -

05 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में एक दिन में ही दर्ज की गई चिलचिलाती धूप में दोपहर के समय सड़कों पर कम हुई आवाजाही

अल्मोड़ा। आसमान से आग बरस रही है। गर्म हवाओं के कारण अल्मोड़ा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

गौर करने की बात यह है कि एक दिन में ही अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

अप्रैल के अंतिम दिनों में गर्मी अपने पूरे चरम पर नजर आ रही है। गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अप्रैल में ही गर्मी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। गर्मी ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की तुलना में एक ही दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांकि ठंडी हवाओं के असर से रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी सख्त, नकल करने या कराने पर होगी कठोर कार्रवाई

💠ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

अल्मोड़ा। बढ़ती गर्मी के चलते ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड काफी बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लिए लोग कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, छाछ, गन्ना का रस, नीबू पानी, शिकंजी आदि पेय पदार्थ पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहें हैं। संवाद

💠स्थान -अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेडिकल कॉलेजों में अब स्वास्थ्य सेवाओं का 'मानवीय चेहरा' बनेंगे सोशल वेलफेयर ऑफिसर; सरकार ने सौंपी बड़ी प्रबंधकीय और नीतिगत जिम्मेदारियां

19 अप्रैल-24 -12

20 अप्रैल- 26 -13

21 अप्रैल- 26 -12

22 अप्रैल-26 -12

23 अप्रैल- 27-11

24 अप्रैल- 25-10

25 अप्रैल- 25 -12

पर्वतीय क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री पहुंचना चिंताजनक है। तापमान में वृद्धि का मुख्य कारण जंगलों की आग है। बढ़ती हुई जंगल की आग की घटनाओं से अधिक भूरे कार्बन एरोसोल का उत्सर्जन होगा, जो पृथ्वी को और गर्म करेगा। जिससे तापमान बढ़ेगा और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आएंगी। -डाॅ. जेसी कुनियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल अल्मोड़ा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहेगा दोपहर बाद आंशिक तौर पर मध्य हवा के साथ बादलों की आवाजाही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *