उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन में इजाफा हुआ है।

🌸सर्द हवाएं ले रही परीक्षा

दिन के समय धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं लोगों की परीक्षा ले रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्की धुंध और कोहरा भी दिखने लगा है, जिससे ठंड का असर और तीखा महसूस हो रहा है।

देहरादून समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा लक्ष्मेश्वर में भव्य श्री मंगल कलश यात्रा के साथ 13वें दुर्गामहोत्सव का शुभारंभ

🌸रातें होंगी और ज्यादा सर्द

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

🌸हो सकती है हल्की वर्षा

इधर, आगामी शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है, जिससे पर्वतीय इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।