ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र शीत लहर की चपेट में हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्र में निकल रही चटख धूप ठंड से राहत दे रही है।

आज से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नए साल से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाएगा। सोमवार को देहरादून में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और धूप भी देरी से निकली। दिन के समय तेज धूप खिलने से ठंड का असर कम हुआ, लेकिन शाम को एक बार फिर आंशिक बादल छा गए।

यह भी पढ़ें 👉  केतन लाल हत्याकांड: दुष्कर्म के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र हुए ग्रामीण, लंबगांव में चक्का जाम और बाजार बंद

रात के समय कोहरा छाने से सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन भी इजाफा हो गया। रात के समय देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शीत लहर चलने लगी। उधम सिंह नगर और हरिद्वार के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाने से तापमान भी सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है, जबकि पर्वतीय इलाकों में चटख धूप खिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के दौरे के बाद चमका 'आदि कैलाश', 6 साल में 300 से 52 हजार पहुंची यात्रियों की संख्या

कोहरे और शीत दिवस के कारण मैदानी क्षेत्रों का तापमान नीचे आया है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के कारण रेल और हवाई सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज से पर्वतीय क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *