Weather Update :पहाड़ से मैदान तक खिल रही है चटख धूप,मैदानी क्षेत्रों में तपिश और गर्मी कर रही बेहाल

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में तपिश और गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

वहीं, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जिले में पारा तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से लेकर घने बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रहने से लेकर तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:हल्द्वानी में डबल मर्डर से दहशत: गल्ला मंडी के पास युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से पारा भी उछल गया। मैदानी क्षेत्रों में पारा 36 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। हालांकि, बीते कुछ दिनों में पारे में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

मैदानी इलाकों में दिनभर चटख धूप खिलने से चिलचिलाती गर्मी बेहाल कर रही है। हालांकि, आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नगर निगम को बजट न मिलना चिंताजनक-वैभव पांडे*

उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आसपास के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे प्रदेशभर में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते सोमवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप के लिए रही और मौसम साफ रहा मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में समानता मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *