Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह तक होगी अच्छी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आज अल्मोड़ा का मौसम

अगले दो सप्ताह होगी अच्छी बारिश

अमेरिकी एजेंसियों का कहना था कि इस बार ला नीना का असर रहेगा। ला नीना से भी ज्यादा बारिश होती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी अगले दो सप्ताह तक अच्छी बारिश होगी। सौराष्ट्र और कच्छ पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से गुजरात में भारी बारिश हो रही है। वहीं अरब सागर में तूफान बनने की संभावना नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ दर्शन पर सारा अली खान के खिलाफ फतवे का मामला गरम, भड़के वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

🌸कहां होगी बारिश

स्काइमेट वेदर की मानें तो अगले 24 घंटे में गुजरात के पश्चिमी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आंशिक बादल छाए रहेंगे सायंकाल वर्षा की संभावना है।

Advertisement