Weather Update :मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना,आज इन दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी जो आज भी जारी है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

💠गर्मी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड

देहरादून में कई दिनों से चटक धूप के चलते सितंबर में पिछले कई सालों के तापमान के रिकार्ड टूट गए। लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल दिखाई देने लगे। दोपहर करीब एक बजे घनघोर बादल छाने के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब दो मिलीमीटर बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे एक दिन पहले मुकाबले अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा पुलिस का ‘साइबर जागरूकता 2.0’ अभियान: बहुउद्देशीय शिविरों व बाजारों में लोगों को किया सतर्क, दिलाई शपथ

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खीली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना है।