Weather Update :उत्तराखंड में आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, रात में कड़ाके की ठंड और दिन में धूप

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादूनः उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, बीते दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी के कारण तापमान में जरूर गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम ठंड भी बढ़ गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने वाला है. वहीं, डॉक्टरों ने इस मौसम में खासकर अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

💠उत्तराखंड में मौसम रहेगा साफ

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशन में जनपद में सघन चेंकिग अभियान लगातार जारी यातायात नियमों के उल्लंघन पर 114 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही

उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की मानें तो इस महीने बारिश की कम एक्टिविटी देखने को मिलती है. इसलिए मौसम ड्राई चल रहा है और आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. फिलहाल आने वाले दिनों में उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावनाएं नजर नहीं आ रही है.

 

💠मैदानी इलाकों में सामान्य से ऊपर अधिकतम तापमाान

उन्होंने बताया कि प्रदेश का तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मैदानी जिले देहरादून, उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है. जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है. ऐसे में डायोनिल वेरिएशन थोड़ा बढ़ रहे हैं. इस तरह का मौसम स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: रामलीला मैदान में ‘होली महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा धूप खिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *