Weather Update :उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने दी इन जिलों में बारिश होने की संभावना

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नौ नवंबर से प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा और राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

💠वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम टेम्परेचर में सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का एहसास रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भाजपाइयों का महामंथन: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का फूंका बिगुल

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 9 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गरजन वाले बादल विकसित होने के साथ ही बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 

वहीं, 10 नवंबर को टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में रिमझिम बारिश के साथ ही बर्फबारी का नजारा देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking:उत्तराखंड हाईकोर्ट का नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरण विवाद: सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

IMD के मुताबिक 10 नवंबर के बाद पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदान में भी टेम्परेचर में सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का एहसास रहेगा।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा जिले में बीते मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *