Uttrakhand Weather Update:उत्तराखंड में झमाझम बारिश से बदला मौसम: तापमान गिरा, आज भी देहरादून समेत 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है।
देहरादून समेत आठ जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
🌸आज भी देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
देहरादून में भी मध्यम वर्षा दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी दून में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद मध्यम वर्षा के दौर हुए। दिनभर बादलों के बीच पारा भी सामान्य से कम रहा।
कुमाऊं में कई स्थानों पर झमाझम वर्षा हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है।
🌸शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 28.5, 23.2
पंतनगर, 30.8, 25.2
मुक्तेश्वर, 17.5, 15.2
नई टिहरी, 20.6, 15.3
🌸पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा, तीन से पांच डिग्री लुढ़का पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम इसी प्रकार का बना रह सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।