Uttrakhand News:प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हुए नियुक्त

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय की ओर से उनकी नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए हैं।

उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने 25 सितंबर 2024 को की थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 26 सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र को दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस नरेंद्र 30 अक्तूबर 2023 को आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। तब से वहीं कार्यरत हैं। वह आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की। वह अनुभवी न्यायाधीश हैं। जिन्हें कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों का बेहतर अनुभव है। बीती दस अक्तूबर को उत्तराखंड की चीफ जस्टिस ऋतु बाहरी सेवानिवृत्त हुईं थीं। उसके बाद वरिष्ठ न्यायालय न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस का दायित्व संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *