Uttrakhand News:स्लग- भारत – जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास “धर्मा गार्डियन” का सातवां संस्करण चौबटिया में शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

एंकर: भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन का सातवां संस्करण उत्तराखंड के चौबटिया में शुरू हो गया है। यह सैन्य अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय सेना और जापान की जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के 120–120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। जापान की ओर से 32वीं इन्फेंट्री रेजिमेंट के जवान भाग ले रहे हैं, जबकि भारतीय सेना की टुकड़ी लद्दाख स्काउट्स से है। यह अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सेमी-अर्बन वातावरण में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों सेनाओं के बीच समन्वय और क्षमताओं को बढ़ाना है। दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान सैनिक उच्च स्तर की शारीरिक क्षमता का विकास करेंगे, संयुक्त योजना प्रक्रिया को बेहतर बनाएंगे और सामरिक ड्रिल्स के माध्यम से आपसी तालमेल को सुदृढ़ करेंगे। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक और इंटरऑपरेबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी संयुक्त अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।
अभ्यास के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा और आम जनता के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *