ख़बर शेयर करें -

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कफ सिरप को लेकर एडवायजरी जारी की गई है। दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों को भी दिशानिर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में विभाग की ओर से एडवायजरी जारी की गई है। अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब दो साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्य पाल को ज्ञापन भेजा

साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में कफ सिरप का डिस्ट्रिब्यूशन बंद कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में अब कफ सिरप नहीं मिलेगा। साथ ही मेडिकल स्टोर भी बिना डॉक्टर की अनुमति के कफ सिरप नहीं देंगे। डॉक्टर की अनुमति के बाद ही मेडिकल स्टोर कफ सिरप दे सकेंगे। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि इसको लेकर आज मेडिकल स्टोरों को लेटर जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *