Uttrakhand News:उत्तराखंड विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान के 52वा कृषि विज्ञान मेले पहुंचे प्रदेश के किसान

0
ख़बर शेयर करें -

मांगीलाल जाट भारत सरकार कृषि सचिव विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान द्वारा 52वा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। भारत सरकार कृषि सचिव मांगीलाल जाट ने मुख्य अतिथि के रूप मैं प्रतिभाग किया इस दौरान उन्होंने संस्थान के बालिका छात्रावास का भूमि पूजन किया इसके साथ ही  मेले का उद्घाटन कर प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान कृषि कार्य को लेकर नए नए कार्य कर रहा है जिससे कि कृषि क्षेत्र मैं किसानों को लाभ मिल सके। वहीं उन्होंने पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उन्नत बीजों के साथ फलदार प्रजाति का आविष्कार किया था है जिसमें कीवी एक महत्वपूर्ण शोध है। जिसको जानवर भी नुकसान नहीं पहुंचाते है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। कहा कि जिस तरह से पहाड़ों के खेती की परिस्थिति है उस परिस्थित को ठीक करने कार्य हम सब को मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि कृषि संबंधी जो भी योजना सरकार बनती है मैदान और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए सम्मान रूप मैं बनाई जाती है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति अलग अलग होने के कारण इसे संस्थान अपने स्तर से पहाड़ी क्षेत्रों मैं कृषि संबंधी शोध कार्य कर रहे है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों मैं कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए इन संस्थानों के द्वारा इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे है जहां पर किसानों को सभी प्रकार की जानकारी एक मंच पर मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *