ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2024 (वस्तुनिष्ठ) दिनांक 4 मई, रविवार को पूर्वाह्न 11.00 से अपराह्न 1:00 बजे तक हरिद्वार में संपन्न होगी।

परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूचीजारी कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 25 नहीं, 35 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलिंडर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पत्र के हवाले से नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि उक्त परीक्षा हेतु हरिद्वार लोक सेवा आयोग भवन के पांच परीक्षा हॉल के अलावा शहर के 6 अन्य शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान भवन के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी तथा अनुचित साधन प्रयोग करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ उत्तराखंड नकल विरोधी अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *