Uttrakhand News :15 नवंबर को बंद होंगे यमुनोत्री तीर्थ धाम के कपाट

ख़बर शेयर करें -

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री तीर्थ धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। गंगा जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली में विजय दशमी तिथि पर मुहूर्त निकाला गया है।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि मंगलवार को विजय दशमी के दिन यमुनोत्री धाम में पंडा, तीर्थ पुरोहितों ने पंचांग गणना कर उक्त घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चारधाम यात्रा 2026: पहले ही दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण, केदारनाथ के लिए मची सबसे ज्यादा होड़"

💠भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर बंद होंगे धाम के कपाट.

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में स्थित चार धामों में प्रथम धाम यमुनोत्री के कपाट 15 नवंबर को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त (मकर लग्न) में विशेष पूजा-अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। उसके बाद शीतकाल में मां यमुना के दर्शन खरसाली (खुशीमठ) में होंगे