Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद उत्तराखंड में अवैध मदरसों की हुई सीलिंग,सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किए जाएंगे छात्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन का ऐक्शन जारी है। देहरादून जिले में जिन अवैध मदरसों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रशासन की बात मानें तो मदरसों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किए जाएंगे।

एडीएम-प्रशासन जयभारत सिंह की ओर से सभी तहसील के एसडीएम के साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को यह निर्देश दिया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारियों के जरिये यह कार्रवाई करवाकर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया। यह भी कहा गया कि जो बच्चे कहीं पंजीकृत नहीं हैं, उनको शिक्षा से वंचित नहीं रखा जाए।

उनको भी तत्काल नजदीकी स्कूल में पंजीकृत कराया जाए। हालांकि, जिन मकतबों में कार्रवाई की गई है, उनके बच्चे पहले से दूसरे स्कूलों में पंजीकृत हैं। उनको शिफ्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या: ज्योली गौशाला में श्रद्धालुओं ने किया गौग्रास दान, पितरों के प्रति जताई कृतज्ञता

जिलेभर में 45 मदरसे और मकतब पर कार्रवाई की गई। प्रशासन से जारी आदेश में कहा गया कि जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई, उनको अवगत कराया जाए। एमडीडीए के मानक पूरे नहीं करने एवं पंजीकरण नहीं होने को आधार बताया।