Uttrakhand News :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के लिए शुरू की ये खास योजना,लाखो लोगों को मिलेगा रोजगार

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बड़ी योजना शुरू की है।

💠इस योजना के तहत 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

सीएम धामी ने शनिवार (11 नवंबर) को एक्स (ट्वीट) कर कहा कि हमारी सरकार किसानों की आजीविका में वृद्धि करने के लिए पॉलीहाउस खेती योजना शुरू की है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें 👉  खराब मौसम के बावजूद पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

💠सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश- सीएम पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 17 हजार से अधिक पॉलीहाउस स्थापित करने के लिए ‘पॉलीहाउस खेती योजना’ प्रारंभ की है। इस योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से 1 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। सीएम धामी ने कहा कि “सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश” के लिए यह योजना शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *