Uttrakhand News :यहा ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसके नीचे दबकर दो स्कूली छात्राओं की मौत

उत्तराखंड के चंपावत जिले में बुधवार को एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से उसके नीचे दबकर दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक गणपति ने बताया कि दुर्घटना दोपहर बाद सूखीढांग-मिनार मार्ग पर उस समय हुई जब तलियाबांज हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं घर लौट रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि मृतक छात्राएं बुढ़म क्षेत्र के सुकनी गांव की कविता (17) और अनीता (16) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों छात्राएं पैदल घर आ रही थीं लेकिन रास्ते में वे सड़क निर्माण के लिए सामान ढो रहे टैक्टर ट्राली में सवार हो गयीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU): जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन का आखिरी मौका, 9 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही टैक्टर थोड़ी दूर पहुंचा कि तभी अचानक ट्रॉली पलट गयी और दोनों उसके नीचे दब गयीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  शुभ संकेत: इस बार 10 दिनों की होगी मां दुर्गा की आराधना, सप्तमी दो दिन रहने से बढ़ी नवरात्र की अवधि

💠मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर शोक व्यक्त किया।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उनके परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर अस्पताल लाया गया है।