Uttrakhand News :नए साल में इन चार पुलिस अफसरो को मिला प्रमोशन का तोहफा, आईपीएस से बनेंगे आईजी, आदेश जारी

0
ख़बर शेयर करें -

शासन ने गुरुवार को 2006 बैच के चार आइपीएस को आइजी पद पर पदोन्नति दे दी है। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नति पाने वालों में डीआइजी अरुण मोहन जोशी,अनंत शंकर ताकवाले, राजीव स्वरूप और स्वीटी अग्रवाल शामिल हैं।

💠एक जनवरी से डीआइजी पद पर हुआ प्रमोशन

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:CM धामी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, 'देवभूमि' के विकास पर लिया मार्गदर्शन

ये चारों आइपीएस एक जनवरी 2024 से आइजी बन जाएंगे। स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफ़ार्मा पदोनत्ति दी गई है। वहीं 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी से डीआइजी पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षदों के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की पहल,स्कूल मार्ग पर टू-व्हीलर प्रतिबंध की मांग, बच्चों की सुरक्षा को मेयर का बड़ा फैसला,गेट लगाने के दिए निर्देश

💠बैठक में इन सभी की डीपीसी की गई थी

साथ ही 2011 बैच के आइपीएस मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को भी एक जनवरी से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। पिछले सप्ताह मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन सभी की डीपीसी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *