Uttrakhand News :यहा अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर पीछे से भारी पत्थर मारकर लूटी 50 हजार की नकदी

0
ख़बर शेयर करें -

अज्ञात लोगों ने ग्रामीण के सिर पर पत्थर मारकर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। मूनाकोट विकासखंड के सीलिंगिया गांव के तोक तोली निवासी प्रेमचंद ने बताया कि वह पिथौरागढ नगर के एक होटल में काम करते हैं।

💠वह दीपावली मनाने के लिए अपने गांव जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:'मन की बात' में गूंजा उत्तराखंड: पीएम मोदी ने माणा के सीमांत गांवों में डिजिटल बदलाव और जनगणना की सराहना की

मुख्य सड़क तक गाड़ी से जाने के बाद पैदल मार्ग से जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर पीछे से भारी पत्थर मार दिया और 50 हजार की नकदी लूट ली।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल प्रेमचंद को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हिमांशु पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *