Uttrakhand News :सीएम पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित के कार्यों में होंगे खर्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ओर बड़ा कदम उठाते हुए उनसे मुलाक़ात के समय और विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की नीलामी करने का फैसला लिया है। इससे मिलने वाली धनराशि को जनहित के कार्यों में लगाने का निर्णय लिया गया है।

💠इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहित में एक और अभिनव पहल पहल माना जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश देते हुए उपहारों की कीमत का मूल्यांकन कर नीलामी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए।

कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मुख्यमंत्री धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य और स्वराज का संदेश: महात्मा गांधी और उत्तराखंड के ऐतिहासिक रिश्तों की एक झलक:-चन्द्रशेखर तिवारी दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून के शोधकर्ता 

अब इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और नवीन और अभिनव पहल की है। दरअसल मुख्यमंत्री उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो लोग तमाम उपहार उन्हें भेंट करते हैं। शॉल से लेकर पेंटिंग विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:कर्नाटक खोला-रेलापाली मार्ग निर्माण से प्रभावित भवनों को मिलेगा मुआवजा, पार्षद अमित साह मोनू की पहल पर प्रशासन का एक्शन

अब मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देशित किया है कि उन्हें जो भी उपहार कार्यक्रमों में मिलते हैं उनके मूल्य की गणना कर इनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस हेतु सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।