Uttrakhand News:स्कूटी स्टार्ट करते ही हैंडल से निकला कोबरा, फुंकार की आवाज सुनकर मालिक के उड़े होश

ख़बर शेयर करें -

यहां एक घर के अंदर खड़ी स्कूटी में कोबरा घुस गया। स्कूटी स्टार्ट करने के दौरान कोबरा ने जब फुंकार लगाई, तो स्कूटी सवार हैरात में पड़ गया।जानकारी मिलते ही उसने वन विभाग को इसकी सूचना दी। टीम ने कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है। 

🔹जाने मामला 

ऋषिकेश के श्यानपुर खदरी क्षेत्र के गली नंबर छह में यह घटना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:पिथौरागढ़: डीएम आशीष भटगांई ने जिला गंगा सुरक्षा समिति की ली बैठक, नदियों के संरक्षण व अपशिष्ट प्रबंधन पर दिए सख्त निर्देश

ऋषिकेश और आस-पास के इलाकों में आए दिन जहरीले सांप निकल रहे हैं। श्यामपुर के खदरी में भी आज सुबह एक स्कूटी के अंदर कोबरा्र घुस गया। स्कूटी स्टार्ट करते ही मालिक के होश उड़ गए। टॉर्च से देखा तो स्कूटी के अगले हिस्से में सांप बैठा हुआ दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 42 नवनियुक्त शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा— राष्ट्र निर्माण में निभाएं अहम भूमिका

🔹इलाके रोजाना जहरीले सांप निकल रहे 

वन कर्मचारी कमल राजपूत ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को रेस्क्यू कर पिटारे में बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि कोबरा काफी जहरीला होता है। इस इलाके से रोजाना जहरीले सांप निकालने की जानकारी मिल रही है। बीते रोज भी शिवाजी नगर में किंग कोबरा निकला था।