Uttrakhand News :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के नौ चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास

0
ख़बर शेयर करें -

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का देहरादून में आयोजन

💠पांच जिलों में खुलेंगे ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, हरिद्वार में खुलेगी शहरी सीएचसी

💠 श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल और रुद्रपुर अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास

देहरादून, 24 फरवरी  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 25 फरवरी को गुजरात के राजकोट से उत्तराखंड के नौ चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में होगा। प्रदेश के सभी जनपदों में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

प्रदेश के पांच जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सभी आठ सेवाओं पर रुपये 36.26 करोड़ की लागत आई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली वन विभाग के द्वारा लगाया गया पिंजरे में गुलदार हुआ कैद

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के आठ परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजनाएं 13.93 करोड़ की लागत से निर्मित की गई है।

पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एनएचएम के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। यह 22.33 करोड़ की लागत से निर्मित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:देहरादून में हीट वेव का रेड अलर्ट: 27 अप्रैल को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

💠खाद्य पदार्थों के परीक्षण के लिए दो सचल खाद्य विश्लेषणशालाएं-

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि आम जनमानस को सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उत्तराखंड राज्य को दो सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशालाएं (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) मिलेंगी, जिनकी कुल लागत 87.40 लाख रुपये है। सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला राज्य में भ्रमण कर खाद्य पदार्थों का मौके पर ही परीक्षण करेगी। विश्लेषणशाला में स्थापित डिस्पले स्क्रीन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम से खाद्य सुरक्षा से संबधित जानकारी प्रदान की जाएगी। आगामी चारधाम यात्रा मार्गों, पर्यटक स्थलों, कांवड यात्रा मार्ग एवं विभिन्न मेलों इत्यादि में संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *