Uttrakhand News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर शाम सिल्कयारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए श्रमिकों से टेलीफोन पर की बात

उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग से फंसे सभी 41 श्रमिकों को मंगलवार रात सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। करीब 400 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार मजदूरों ने इस जंग को जीत लिया।

श्रमिकों के सकुशल सुरंग से बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन से उनसे बातचीत की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस बातचीत की जानकारी पीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी।

💠भावुक कर देने वाला था रेस्क्यू ऑपरेशन

पीएम ने एक्स पर लिखा, ‘उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

यह भी पढ़ें 👉  27 अक्टूबर से गैरसैंण में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र; अनुपूरक बजट होगा पेश, कार्यमंत्रणा बैठक से गायब रहा विपक्ष

💠श्रमिकों ने दिया संयम और साहस का परिचय

पीएम ने आगे लिखा, ‘यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।’

Advertisement